क्या पुरुष के लिए 26 के बाद हाइट बढ़ाना संभव है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 14:57

हालांकि हाइट बढ़ाने के तरीके जैसे कुछ एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, अच्छे खानपान या लाइफस्टाइल में बदलाव से आपकी लंबाई को बढ़ने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है। 25 साल की उम्र के बाद हाइट का बढ़ना मुश्किल होता है। हालांकि लंबाई न बढ़ने के पीछे अनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं।

25 के बाद भी इन असरदार तरीकों से बढ़ सकती है हाइट :-

स्‍वस्‍थ और संतुलित आहार

कद बढ़ाने के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी होता है। गाजर, अंडे की जर्दी, मछली (ट्यूना, साल्‍मन और मैकरेल), आलू, पत्तेदार हरी सब्जियां, चिकन, बींस, नट्स, मटर, फल एवं डेयरी उत्‍पादों को आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है। कद बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है कि आपके शरीर में आवश्‍यक विटामिंस, मिनरल्‍स और पोषक तत्‍वों को सोखने की पर्याप्‍त क्षमता हो। शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए दिन में 6 से 8 गिलास पानी जरूर पीएं। ट्रांस और सैचुरेटेड फैट युक्‍त चीजें खाने से बचें क्‍योंकि ये पचाने में मुश्किल होते हैं और पोषक तत्‍वों के अवशोषण में बाधा उत्‍पन्‍न करते हैं।

एक्‍सरसाइज और स्‍ट्रेचिंग

तैराकी और साइकिल चलाने से भी हाइट बढ़ने में मदद मिलती है लेकिन अगर आप अपना मनचाहा कद पाना चाहते हैं तो रोज स्‍ट्रेचिंग और एक्‍सरसाइज भी करें। एक्‍सरसाइज और स्‍ट्रेचिंग करने पर शरीर का विकास होता है जिससे कद बढ़ने की प्रक्रिया मजबूत होती है। अपनी मुद्रा में सुधार लाकर भी कम से कम एक ईंच कद तो बढ़ाया जा सकता है। आगे झुकने, स्‍पॉट हाई जंप, रोप स्किपिंग, बर्पीस, बार हैंगिंग जैसी कई एक्‍सरसाइज से आप 25 साल की उम्र के बाद भी अपना कद बढ़ा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info